लोकसभा में उस समय विचित्र स्थिति पैदा हो गई जब सपा सांसदों ने प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री वी नारायण सामी के हाथों से प्रमोशन में आरक्षण बिल की प्रति को छीन कर टुकड़े-टुकड़े कर दिए। वेल में पहुंचे सपा सांसदों के इस हरकत से सामी हतप्रभ रह गए। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सपा सांसदों को रोकने की पूरी कोशिश की पर वह नाकाम रहीं।
बुधवार को प्रमोशन में आरक्षण बिल और महाराष्ट्र में कपास किसानों की मांग के समर्थन में लोकसभा में भारी हंगामा हुआ। इस वजह से लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। सपा सदस्य हंगामा करते हुए अध्यक्ष मीरा कुमार के आसन के पास पहुंच गए।
वहीं बहुजन समाज पार्टी के सांसद आरक्षण के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आए। बाद में लोकसभा की कार्यवाही बृहस्पतिवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
प्रमोशन में आरक्षण बिल का विरोध कर रही सपा ने साफ किया है कि वह इस बिल को पारित नहीं होने देगी। सपा महासचिव राम गोपाल यादव ने कहा कि लोकसभा में यह बिल पारित न हो, इसके लिए पार्टी पूरी ताकत झोंक देगी।
यादव ने पत्रकारों को बताया कि सदन में ज्यादा सदस्य इस विधेयक के पक्ष में नहीं है। ये सांसद पार्टी व्हिप में बंधे हैं इसलिए इसका विरोध नहीं कर पा रहे हैं। वहीं सपा नेता नरेश अग्रवाल ने संकेत दिए कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर सदन की कार्यवाही पूरी तरह बाधित करेगी।

0 comments:
Post a Comment